Patna

खराब मौसम के चलते गया जी से इंडिगो विमान कोलकाता डायवर्ट,यात्री परेशान 

पटना. गया जी।खराब मौसम के कारण शनिवार को दिल्ली से गया जी एयरपोर्ट पहुंचे इंडिगो के विमान को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा. बाद में विमान गया जी एयरपोर्ट पहुंचा और यात्रियों को गया जी में उतारा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबंध में गया जी एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह दिल्ली से चलकर 10:45 बजे गया जी एयरपोर्ट लैंड करने वाला था, पर यहां मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी और पहले यह सूचना दी गई कि विमान को अगरतल्ला के लिए डायवर्ट किया जा रहा है. लेकिन, थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि विमान को कोलकाता में लैंड कराया गया है.

 

कोलकाता से यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

इसके बाद दिल्ली से गया जी के लिए विमान में सवार यात्रियों को लेकर विमान दोपहर 2:20 बजे गया जी एयरपोर्ट पहुंचा. यात्रियों को विमान से उतारने व गया जी से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को लेकर विमान पुनः कोलकाता के लिए दोपहर 3:05 बजे उड़ान भरा.

 

इसके बाद दिल्ली जाने के लिए विमान वापस शाम 5:45 बजे गया जी एयरपोर्ट पहुंचा और यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए शाम 6:20 बजे प्रस्थान किया. उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण मुख्य रूप से गया जी से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को गया जी एयरपोर्ट पर कुछ घंटे तक इंतजार करना पड़ा.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *