Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बीएड कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण माह पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

दलसिंहसराय,रामपुर जलालपुर स्थित आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर किया.इस अवसर पर सिमरन कुमारी, करीना कुमारी एवं शुभांगी कुमारी ने ‘आयो रे शुभ दिन’ गीत पर स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

संबोधित करते हुए एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार आवश्यक है.संतुलित भोजन शरीर को आवश्यक ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होता है. उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं. प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका है.भोजन में अनाज, दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध-दही और मौसमी फलों को उचित मात्रा में शामिल करना चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि संतुलित आहार के प्रति जागरूकता परिवार और समाज के स्वस्थ भविष्य के लिए जरूरी है.सहायक प्राध्यापक उमाशंकर चंदन,व्याख्याता आकांक्षा कुमारी ने भी अपनी अपनी बाते रखी.प्रशिक्षु छात्रा राखी सोनी ने शिक्षाप्रद मधुर गीत प्रस्तुत किया,जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा.मंच संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने कियाप्रतियोगिता के अंतर्गत ‘आहार में विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन’ विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में राखी कुमारी ने प्रथम, साधना कुमारी ने द्वितीय तथा सुजाता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विकास कुमार आनंद प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय तथा प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.वहीं ‘ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन’ विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में अमरदीप कुमार ने प्रथम, ईशा कुमारी ने द्वितीय तथा संगीता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशु राज प्रथम, निकिता राज द्वितीय तथा अंशु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रशिक्षुओं को मेडल, मोमेंटो, प्रमाणपत्र एवं पेन देकर सम्मानित किया गया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *