समस्तीपुर:गुजरात से बरौनी तक चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 2532 KM की दूरी करेगी तय
समस्तीपुर.बिहार में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में एक और नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है. यह ट्रेन गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी के बीच चलेगी. ट्रेन का परिचालन एक हफ्ते में 3 दिन किया जाएगा. रेलवे की तरफ से दोनों जगहों के बीच ट्रेन चलाने को लेकर मंजूरी भी दे दी गई है.
इन 4 राज्यों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन टोटल 2532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसके जरिये 4 राज्यों गुजरात, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. बिहार को इस नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात से ना सिर्फ बरौनी बल्कि इसके आस-पास के इलाके के लोगों को भी फायदा हो सकेगा. यहां के लोगों को एक नया ऑप्शन मिल सकेगा.
नई अमृत भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल के बारे में बताया गया कि (गाड़ी नंबर- 19427) भुज-बरौनी हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 5:30 बजे रवाना होगी. इसके बाद तीसरे दिन सुबह करीब 4:05 बजे बरौनी पहुंच जाएगी. वापसी में (गाड़ी नंबर- 19428) बरौनी-भुज हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बरौनी से रात 11:55 बजे खुलेगी. इसके बाद अगले दिन 1:15 बजे भुज पहुंच जाएगी.
बिहार ने इन जिलों में होगा ट्रेन का स्टॉपेज
बताया जा रहा है कि नई अमृत भारत एक्सप्रेस के चलने से कई प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज होगा. बिहार में खासकर बरौनी के अलावा सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिले को फायदा हो सकेगा. इन जिलों में ट्रेन का ठहराव होगा. इसके अलावा समाखियाली, अहमदाबाद, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर समेत कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं.
लंबी दूरी के सफर के लिए नया ऑप्शन
रेलवे की माने तो, गुजरात के भुज से बेगूसराय के बरौन के बीच की दूरी लगभग 2532 किलोमीटर की है. इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मदद से चार राज्यों के बीच सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी. लोगों को लंबी दूरी के सफर के लिए एक नया ऑप्शन मिल सकेगा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
