समस्तीपुर के मोरवा में हत्या के प्रयास के आरोपित प्रकाश चौधरी गिरफ्तार
समस्तीपुर: मोरवा के हलई थाना क्षेत्र की जोरपुरा पंचायत में पिछले महीने हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपित प्रकाश कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित जोरपुरा निवासी गणेश चौधरी का पुत्र बताया गया है. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
मारपीट मामले में 11 लोगों पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
मामले के अनुसंधानकर्ता दरोगा हरि बल्लभ कुमार ने बताया कि पिछले महीने जोरपुरा में मारपीट की घटना हुई थी. इस दौरान सज्जन चौधरी के साथ मारपीट की गयी थी. घायल सज्जन चौधरी का इलाज कराया गया.
मामले को लेकर भगवान चौधरी के बयान पर 11 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की. अनुसंधान के क्रम में प्रकाश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
हत्या के एक अन्य मामले में भी गिरफ्तारी
इधर, हलई थाना क्षेत्र के हलई निवासी देवकांत राय के पुत्र रविंद्र कुमार राय को भी पुलिस ने हत्या के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया. उसे भी न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
