Samastipur

समस्तीपुर:बरगद का पेड़ गिरने से 3 छात्राओं की मौत, 24 घंटे में परिजनों को मिले ₹12 लाख

समस्तीपुर: विभूतिपुर अंचल स्थित खास तभका दक्षिण पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकबेदौलिया में गुरुवार दोपहर आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. स्कूल परिसर में वर्षों पुराना बरगद का पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन छात्राओं की मौत हो गयी. हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ.मृत छात्राओं की पहचान सपना कुमारी (10 वर्ष), पायल कुमारी (11 वर्ष) और गुलनाज खातून (10 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

24 घंटे में परिजनों को दी गयी 4-4 लाख की सहायता

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संबंधित पदाधिकारियों को राहत और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. जिला प्रशासन ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

 

प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाते हुए आपदा प्रबंधन के निर्धारित प्रावधानों के तहत तीनों मृत छात्राओं के परिजनों को ₹4-₹4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान 24 घंटे के भीतर कर दिया गया. इस तरह तीनों परिवारों को कुल ₹12 लाख की राहत राशि दी गयी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *