Muzaffarpur

पटना से मुजफ्फरपुर तक फैले देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा, सात गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग छात्रा को पटना में जबरन बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर गठित एसआइटी ने पटना से लेकर मुजफ्फरपुर के कच्ची- पक्की ओपी क्षेत्र तक फैले देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो महिला समेत सात को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पटना के रामकृष्ण नगर स्थित एक मकान में बंधक बनाकर रखी गईं दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल मुक्त करा लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस टीम की पूछताछ जारी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि कथैया थाना क्षेत्र हरदी मेला से बच्ची को बहला फुसलाकर मुजफ्फरपुर लाया गया था. यहां बच्ची को जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया था. वहां से बच्ची को पटना भेज दिया गया. जिसको वहां एक संगठित अपराधिक गिरोह के द्वारा अवैध तरीके से देह व्यापार कराया जा रहा था. देह व्यापार का यह अंतरजिला गिरोह के तार राज्य के कई अन्य जिलों से जुड़े होने की आशंका है. सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

 

अपहरण की तफ्तीश से खुला सेक्स रैकेट का नेटवर्क

जानकारी के अनुसर, कथैया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची बीते 26 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. बच्ची की मां के बयान पर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. मामला नाबालिग के अपहरण से जुड़ा होने के कारण एसएसपी ने इसे बेहद गंभीरता से लिया.एसएसपी के निर्देश डीएसपी पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया था. इसमें कथैया थानेदार भी शामिल थे.

 

सर्विलांस और गुप्त सूचना पर पटना में पुलिस की रेड

गठित विशेष टीम ने अपहृत बच्ची का सुराग लगाने के लिए तकनीकी अनुसंधान और सर्विलांस का सहारा लिया. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपहृत बच्ची को पटना के रामकृष्ण नगर इलाके में एक किराए के मकान में छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने पटना के रामकृष्ण नगर में चिह्नित ठिकाने पर दबिश दी. पुलिस ने मौके से अपहृत बच्ची को बरामद करने के साथ ही एक अन्य नाबालिग बच्ची को भी वहां से मुक्त कराया, जिसे बंधक बनाकर रखा गया था.

 

नाबालिगों को बंधक बनाकर कराते थे अवैध धंधा

पूछताछ में पुलिस के सामने एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सच आया. गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिलों से नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर या अगवा कर लाते थे. इसके बाद उन्हें पटना के अलग-अलग मकानों में बंधक बनाकर रखा जाता था और डरा-धमकाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था.

 

पटना से मुजफ्फरपुर तक हुई ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

पटना रामकृष्ण नगर में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से मकान मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही और मुक्त कराई गई बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर के कच्ची- पक्की ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को धर दबोचा. हालांकि, एक मकान मालिक पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

 

हाइटेक तरीके से चल रहा था नेटवर्क, बैंक डिटेल्स खंगाल रही पुलिस

एसएसपी ने बताया कि देह व्यापार का यह नेटवर्क हाइटेक तरीके से चल रहा था. टेक्निकल सेल के पास से जब्त मोबाइल फोन की जांच कर रही है. गिरफ्तार लोगों का सोशल मीडिया अकाउंट, चैटिंग व बैंक डिटेल्स खंगाली जा रही है. इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड को चिन्हित करके उसको गिरफ्तार किया जाएगा.

 

इनकी हुई गिरफ्तारी

बिट्टू कुमार – थाना- वैशाली, जिला- वैशाली

समीता कुमारी – थाना- कथैया, जिला- मुजफ्फरपुर सुजीत कुमार – थाना- दीघा, जिला- पटना

गिरजा यादव (मकान मालिक) – थाना- रामकृष्ण नगर, जिला- पटना अनीता कुमारी – थाना- सदर, जिला- मुजफ्फरपुर

आशिष कुमार – थाना- पारू, जिला- मुजफ्फरपुर भूषण झा – थाना- हथौड़ी, जिला- मुजफ्फरपुर

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *