समस्तीपुर:करंट लगने से मजदूर की मौत:टाटी बांधते समय नंगे तार की चपेट में आया
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड-11 में बुधवार शाम करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड-11 निवासी संतलाल दास (45) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मजदूर गांव में टाटी बांध रहा था। इसी दौरान वह बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।
मजदूर की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। मृतक की पत्नी दाई मुनी देवी और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में थे। संतलाल दास के घर पहुंचकर सांत्वना देने वालों में दिनेश महतो, विनोद सहनी, मुकेश राय, हरे राम सहनी, संजय राय, ललन दास, रंजीत राय, रंजीत सहनी और सुबोध राय शामिल थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
