Patna

नोएडा में AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले:यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा

पटना /नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 लोग जिंदा जल गए। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। हादसा बुधवार रात 12 बजे का है।बस नोएडा से महोबा जा रही थी। बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है। हादसे की सूचना पर फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं। 45 मिनट में आग बुझाई गई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बस यात्री रिंकी राजपूत ने बताया- मैं नोएडा से बस में बैठी थी। मैं सो रही थी। किसी ने मुझे जगाया और कहा कि बस में आग लग गई है। बस में अफरा-तफरी मच गई थी। सभी एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। अंदर धुआं भरा था और सबका दम घुट रहा था। ड्राइवर जहां बैठा था, वहीं से आग लगी थी। कई लोग बस के अंदर ही रह गए थे।

 

 

बस यात्री रिंकी ने कहा- सभी एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। अंदर धुआं भरा था और सबका दम घुट रहा था

‘बस से निकलना आसान नहीं था, किसी तरह निकल पाए’

 

यात्री विश्वामित्र यादव ने कहा- जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है। हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था। बहुत ज्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।

 

खबर लगातार अपडेट

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *