Patna

परिजन ने मंदिर में प्रेमी जोड़े की कराई शादी:2 साल से चल रहा था अफेयर

पटना.सारण के डेरनी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। खानपुर बाजार के दुर्गा मंदिर में भादो महीने में एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। दोनों परिवारों की रजामंदी से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में यह शादी हुई। शादी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खजौता गांव के बादल कुमार की मुलाकात मढ़ौरा थाना क्षेत्र की युवती से ननिहाल आने-जाने के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 

20 दिन पहले घर से भागे थे दोनों

 

बताया गया कि करीब 20 दिन पहले प्रेमी जोड़ा अपने-अपने घर से चला गया था। इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों और परिचितों ने दोनों को समझाने की कोशिश की। बाद में परिजनों ने दोनों की शादी कराने पर सहमति दे दी, जिसके बाद प्रेमी जोड़ा वापस लौट आया।इसके बाद दोनों परिवारों ने आपस में बात करके शादी कराने का फैसला लिया। दिघवारा-भेल्दी मुख्य पथ पर खानपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर को शादी के लिए चुना गया। परिवार वालों, परिचितों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों की शादी कराई गई।

 

शादी के दौरान मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। लोग इस शादी को देखने के साथ-साथ पूरी घटना की जानकारी भी ले रहे थे। शादी होने के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया। बाद में परिवार की रजामंदी से दोनों पति-पत्नी युवक के नौकरी वाले स्थान के लिए रवाना हो गए।हिंदू मान्यताओं में भादो माह के दौरान कई लोग विवाह जैसे शुभ कार्य से परहेज करते हैं। ऐसे में भादो माह में परिवारों की सहमति से मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच इस विवाह को लेकर दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *