Dalsinghsarai

बीड़ी मजदूर यूनियन एवं भवन निर्माण कामगार संघ की बैठक,लोक भवन मार्च को सफल बनाने का आह्वान

दलसिंहसराय,समस्तीपुर सदर सब डिविजनल बीड़ी मजदूर यूनियन एवं बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमेटी की बैठक विनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में भाकपा अंचल कार्यालय में आयोजित की गई.महासचिव रामविलास शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी और जनविरोधी विनाशकारी कार्रवाइयों के खिलाफ मजदूर संगठन एकजुट होकर 28 सितंबर को लोक भवन (राजभवन) मार्च को सफल बनाए.यह संघर्ष केवल लोगों के अधिकारों, जीवन और आजीविका की रक्षा का संघर्ष ही नहीं है, बल्कि निरंकुश एवं भ्रष्टाचार में लिप्त राज्य सरकार द्वारा घरेलू और कॉरपोरेट जगत के सक्रिय सहयोग से आम जनता, मजदूर और किसानों को लूटने की चल रही नीतियों के खिलाफ व्यवस्था में बदलाव का संघर्ष है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

निर्माण मजदूर एवं बीड़ी मजदूरों के हित में बने बहुतेरे श्रम कल्याण कानूनों को वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकार समाप्त कर मुट्ठी भर पूंजीपतियों के इशारे पर कानून बना रही है.राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है.बैठक में सिगार टुबैको वर्कर्स फेडरेशन के 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल होने पर कार्यकर्ताओ को रामविलास शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया.बैठक को विनोद कुमार समीर,शंकर राम,महेश्वर राम,सुदामा देवी,कारो देवी,ममता देवी,पाचु पासवान,पवन कुमार आजाद, तिरपित राय,जगदेव दास,रामाशीष सिंह,कांति देवी,मीना देवी, प्रमिला देवी,माजिया देवी,हीरा माझी,बुलबुल झा,मुकेश राम आदि ने संबोधित किया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *