Patna

4 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत:एक साल पहले हुई थी शादी,मछली खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

पटना.नवादा के कौआकोल प्रखंड स्थित प्रभानगर गांधीधाम के पास शनिवार को करीब 20 वर्षीय विवाहिता सविता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। सविता चार महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

14 महीने पहले हुई थी शादी, प्रताड़ना का आरोप

मृतका के पति का नाम गोलू कुमार है। सविता के मामा रंजीत चौधरी के अनुसार, उसकी शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। मायके वालों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

 

मछली खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, शनिवार को ससुराल में मछली बनी थी। मछली खाने के बाद अचानक सविता की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए कौआकोल पीएचसी ले जाया गया।कौआकोल पीएचसी में शुरुआती उपचार के बाद डॉक्टरों ने सविता को नवादा रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, कौआकोल से नवादा पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगा।

 

नवादा में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे किसी निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसकी हालत और बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सविता की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके वाले भी पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से सविता को प्रताड़ित किया जा रहा था।

 

चार महीने की गर्भवती थी सविता

परिजनों के मुताबिक, सविता चार महीने की गर्भवती थी। ऐसे में उसकी अचानक हुई मौत को लेकर मायके वालों ने कई सवाल उठाए हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। रविवार को पुलिस ने शव को नवादा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *