Patna

हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नार्कोस में 17 किलो गांजा जब्त, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

हाजीपुर। हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्कोस के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नवनिर्मित एफओबी के नीचे से 17.139 किलो गांजा के साथ तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 8.50 लाख रुपए आंकी गई है। तीनों महिलाएं गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के तमकुही रोड जाने की तैयारी में थीं। जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई आरिफ अली ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन परिसर में कुछ महिलाएं मादक पदार्थ लेकर मौजूद हैं। सूचना के बाद आरपीएफ हाजीपुर और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एएसआई शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में सर्कुलेटिंग एरिया में छापेमारी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तलाशी के दौरान तीनों महिलाओं के पास से पॉलीथिन में पैक गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कुल 15 पैकेटों में जब्त किया। सभी पैकेटों को P-1 से P-15 तक चिह्नित किया गया है। मौके पर डीडी किट से जांच कराने पर पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई। कुल वजन 17.139 किलो पाया गया। पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे गांजा खरीदकर तमकुही रोड, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) ले जाकर उसकी तस्करी करती थीं।

 

 

पुलिस अब गांजा की खरीद और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। -एनडीपीएस एक्ट में केस, तीनों जेल भेजी गईं गिरफ्तार महिलाओं की पहचान तेतरी देवी (50), पति स्व. सागर निषाद, मलाई टोला, तमकुही रोड, बगहा; सरतीमा देवी उर्फ अर्चना देवी (21), तमकुही रोड, कुशीनगर और विमलावती देवी (35), तमकुही रोड, कुशीनगर के रूप में हुई है। जीआरपी हाजीपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पकड़े गए महिला तस्कर के साथ पुलिस बल

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *