Samastipur

रेलवे जीएम ने किया पटोरी स्टेशन का औचक निरीक्षण

Samastipur :शाहपुर पटोरी,पूर्व मध्य रेल के नवनियुक्त महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शनिवार को शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन परिसर में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर लगाए जा रहे टाइल्स का लेवल देखकर जीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को टाइल्स का लेवल ठीक कराने तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बुकिंग काउंटर, शौचालय समेत अन्य यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर में नियमित साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत की। लोगों ने बताया कि परिसर में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा रहता है।

 

 

वहीं, नवनिर्मित बुकिंग काउंटर के शेड से बारिश का पानी गिरने की समस्या से भी जीएम को अवगत कराया गया। जीएम डिम्पी गर्ग ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फुट ओवरब्रिज पर जल्द ही रैंप का निर्माण कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। निरीक्षण के दौरान डीआरएम अमित सरन, सीपीएम (गतिशक्ति) कुमार भार्गव आदि थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *