Patna

पटना वास्तु बिहार डकैती का खुलासा,अपराधी गिरफ्तार; देसी कट्टा बरामद

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव स्थित वास्तु बिहार में 20 अगस्त की रात हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपित नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तकनीकी जांच से मिला सुराग

दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि 20 अगस्त की रात वास्तु बिहार में डकैती की घटना हुई थी. मामले में बिहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को घटना में शामिल अपराधी के संबंध में अहम सुराग मिले. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

 

नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नीरज से पूछताछ की जा रही है. उसकी निशानदेही पर हथियार, कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है. पूछताछ के आधार पर पुलिस डकैती में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. साथ ही वारदात के पीछे सक्रिय पूरे आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *