“समस्तीपुर के इशांत का बिहार जूनियर (अंडर- 19) बैडमिंटन टीम में हुआ चयन स
समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर- 19) टीम में किया गया है। इशांत अब भुवनेश्वर में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित ईस्ट जोन इंटर स्टेट जूनियर (अंडर- 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ये जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि इशांत राज विगत 25 अगस्त से 31 अगस्त तक बिहार टीम के चयन के लिए पटना में लगाये गये कैंप में भाग ले रहे थे। यहां कैरियर रिकॉर्ड और अच्छे प्रदर्शन के कारण उनका चयन बिहार जूनियर (अंडर- 19) बैडमिंटन टीम में किया गया है।