Samastipur

बंद घर में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, निशानदेही पर नगद और जेवरात बरामद

समस्तीपुर में पिछले सप्ताह बंद घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में सोमवार को खुलासा किया है। पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के गहने और नगद राशि बरामद हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान फुलहरा गांव निवासी गनौर साफी का बेटा सोनू साफी और पवन कमती काबेटा रोहित कमती के रूप में की गई है। रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि 25 अगस्त की रात बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

 

इस दौरान करीब 5 लाख के गहने और नगद चोरी कर ली गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव की है।

 

डीएसपी ने बताया कि मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी के गहने और नगद बरामद हुए हैं।।पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए ताला तोड़ने के औजार के अलावा एक कट्टा भी बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।फुलहरा गांव निवासी लक्ष्मण कामती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में बताया गया था कि 25 अगस्त की रात घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे रुपए और गहने चोरी कर लिए थे।

 

लक्ष्मण कामती जब 28 अगस्त को वापस घर लौटे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उनके बयान पर सिंघिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *