बेगूसराय के करनामेपुर में स्कॉर्पियो ने ट्रांसफॉर्मर में मारी टक्कर
बेगूसराय के शाहपुर करनामेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करनामेपुर बाजार में रविवार रात करीब 11 बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर में जोरदार टक्कर मार दी। गनिमत रही की स्कॉर्पियो चालक की जान बच गई। टक्कर के बाद बिजली ट्रांसफॉर्मर से करनामेपुर बाजार में होने वाली बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
बिजली कंपनी के कर्मियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर कार्य शुरू कर दिए गए है। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। स्कॉर्पियो करनामेपुर के ही बिनोद नट का बताया जा रहा है।