दलसिंहसराय में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
दलसिंहसराय,पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग कांडों के वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि
पुलिस ने दलसिंहसराय थाना कांड सं0-469/26 में हत्या के प्रयास के कांड में अभियुक्त सोमन राय के पुत्र आनंद राय एवं दलसिंहसराय थाना कांड सं0-465/26 में हत्या के प्रयास के कांड में अभियुक्त महेंद्र सिंह के पुत्र फुलकेश्वर कुमार दोनों मुख्तियारपुर सलखनी निवासी को गिरफ्तार किया गया है.जिसे कागजी करवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
