Patna

रक्षाबंधन पर पटना में दिखा अलग अंदाज,खान सर के चारों तरफ महिला बाउंसरों का घेरा..

पटना।Khan Sir : देशभर में चर्चित शिक्षक खान सर का रक्षाबंधन मनाने का अंदाज भी हर साल सुर्खियों में रहता है. पटना में इस बार भी रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में उनकी छात्राएं उन्हें राखी बांधने पहुंचीं. किसी ने भाई की कलाई पर प्यार की डोर बांधी, तो किसी ने मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं. देखते ही देखते खान सर की कलाई एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों राखियों से भर गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कलाई पर सैकड़ों राखियां, छात्राओं ने बांधी प्यार की डोर

हर साल की तरह इस बार भी खान सर की छात्राओं के लिए रक्षाबंधन का आयोजन खास रहा. छात्राएं उन्हें अपना भाई मानकर राखी बांधती नजर आयीं. खान सर ने भी अपनी छात्राओं को बहनों की तरह मानते हुए पूरे उत्साह के साथ राखी बंधवायी.रक्षाबंधन के दौरान खान सर की कलाई पर इतनी राखियां नजर आयीं कि यह दृश्य अपने आप में खास बन गया. उनके छात्रों के बीच हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

खान सर के चारों तरफ महिला बाउंसरों का सुरक्षा घेरा

इस बार आयोजन में सुरक्षा का भी खास इंतजाम नजर आया. खान सर के चारों तरफ महिला बाउंसरों का सुरक्षा घेरा था. हाल के दिनों में सामने आये विवादों को देखते हुए माना जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति नहीं बने, इसके लिए महिला बाउंसरों को तैनात किया गया था. सुरक्षा घेरे के बीच छात्राएं बारी-बारी से खान सर को राखी बांधती रहीं और रक्षाबंधन का त्योहार मनाया.

 

राखी के बाद छात्राओं के लिए खास खाने का इंतजाम

खान सर का रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा. छात्राओं के खाने-पीने का भी खास इंतजाम किया गया था. उनके लिए अलग से फूड काउंटर लगाये गये थे, जहां कई तरह के व्यंजन और खाने-पीने की चीजें उपलब्ध थीं.फूड काउंटर पर गुलाबजामुन, पिज्जा, गोलगप्पे समेत कई तरह के व्यंजन मौजूद थे. राखी बांधने के बाद छात्राओं ने इन व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया.

 

गुरु-शिष्य से भाई-बहन के रिश्ते तक

पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाने वाले खान सर रक्षाबंधन के दिन अपनी छात्राओं के लिए भाई की भूमिका में नजर आते हैं. हर साल बड़ी संख्या में छात्राओं का राखी बांधने पहुंचना इस आयोजन को खास बनाता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *