विभूतिपुर के दो खिलाड़ियों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीते पदक:रजनीश ने रजत,विकेश ने कांस्य जीता
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के दो खिलाड़ियों ने बिहार स्टेट एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीते हैं। गुरुवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में एकडारा गांव के रजनीश कुमार ने रजत पदक हासिल किया, जबकि बोरिया गांव के विकेश कुमार ने कांस्य पदक जीता।
इस उपलब्धि से विभूतिपुर सहित दोनों खिलाड़ियों के परिवारों और युवाशाला फाउंडेशन में खुशी का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम मानी जा रही है।युवाशाला के संस्थापक विकास कुमार, एथलेटिक्स कोच राजन कुमार, कबड्डी कोच आशुतोष कुमार, सुजीत कुमार और युवाशाला परिवार के सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
