TRE-4 से PT- Mains हटा, एक ही परीक्षा होगी:आंदोलन के 10वें दिन सरकार बैकफुट पर
पटना.शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) में अब PT और मेन परीक्षा अलग-अलग नहीं होगी। सरकार ने TRE-4 की एकल परीक्षा कराने की छात्रों की मांग को स्वीकार कर लिया है।इसके अलावा ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ की मांग पर भी सरकार ने सहमति जताई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
सरकार के इस फैसले के बाद पटना के गर्दनीबाग में 18 अगस्त से धरने पर बैठे छात्र नेता अमन और जहान्वी ने अपना अनशन तोड़ दिया। शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने छात्र नेता अमन को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
छात्र नेता सौरभ ने कहा, “सरकार सभी मांगे मान ली हैं। छात्र एकता और संघर्ष की जीत हुई है। छात्रों के सामने सरकार झुकी है।” वहीं, पटना के गर्दनीबाग में जश्न मना रहे छात्रों ने कहा, मिस्टेक तिवारी का माफीनामा आया है।पटना के गर्दनीबाग में TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने को लेकर छात्र पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठे थे। गुरुवार को दिलीप गुट शिक्षा विभाग पहुंचा था, सरकार ने उनकी सभी मांगे मान लीं।
सरकार के फैसले के बाद गर्दनीबाग में बैठे छात्रों ने जश्न मनाया, कहा मिस्टेक तिवारी का माफीनामा आया है।
CM सम्राट बोले- छात्रों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर
सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार शाम कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार शुरू से ही गंभीर रही है। छात्रों की मांगों पर अब कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इस बार TRE-4 परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 9 अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए सुझाव और अनुशंसा देने के लिए ‘परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति’ का गठन किया गया है। पटना हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में गठित यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी छात्रों की शिकायतों की भी सुनवाई करेगी।सीएम ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सरकार ने ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ की शुरुआत की है। इसके माध्यम से छात्रों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
