Muzaffarpur

वैशाली-बिहार संपर्क क्रांति समेत एक दर्जन ट्रेनें डायवर्ट,जानें रूट

मुजफ्फरपुर. वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा खंड में गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य और एनआई कार्य के कारण बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है. बाघ एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, शहीद और जननायक एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें इससे प्रभावित होंगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बाघ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी

काठगोदाम से एक सितंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलेगी. इस दौरान जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरीचौरा और देवरिया सदर में इसका ठहराव नहीं होगा.

 

हावड़ा से दो सितंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इसके कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.

 

वैशाली और बिहार संपर्क क्रांति भी प्रभावित

ललितग्राम से तीन सितंबर को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नयी दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी. इस ट्रेन का सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा में ठहराव नहीं रहेगा.

 

दरभंगा से तीन सितंबर को चलने वाली 12565 दरभंगा-नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इसका सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग और उन्नाव में ठहराव नहीं रहेगा.

 

कटिहार-अमृतसर और क्लोन स्पेशल भी डायवर्ट

कटिहार से एक और दो सितंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी. इसके कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.

 

बरौनी से तीन सितंबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नयी दिल्ली क्लोन स्पेशल तथा दरभंगा से तीन सितंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नयी दिल्ली क्लोन स्पेशल भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

 

चंडीगढ़ से दो सितंबर को चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जंक्शन-छपरा के रास्ते चलेगी.

 

इन ट्रेनों को री-शिड्यूल कर चलाया जाएगा

एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है. सम्बलपुर से दो सितंबर को चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 300 मिनट री-शिड्यूल होकर चलेगी.

 

बरौनी से तीन सितंबर को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 300 मिनट, मुजफ्फरपुर से तीन सितंबर को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 240 मिनट और बांद्रा टर्मिनस से 31 अगस्त को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस 120 मिनट री-शिड्यूल होगी.

 

कटिहार से तीन सितंबर को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 75 मिनट री-शिड्यूल होकर चलेगी.)

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *