पिस्तौल के बल पर नाबालिग का अपहरण, केस दर्ज: दुकान से बिस्कुट खरीदने गई थी किशोरी
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिस्तौल के बल पर 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना बीते मंगलवार (20 अगस्त) की शाम करीब छह बजे हुई। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी घर के पास एक दुकान से बिस्कुट खरीदने गई थी।
इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसे जबरन अगवा कर लिया और मौके से फरार हो गए। जब किशोरी काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
प्राथमिकी में चकहबीब वार्ड संख्या 9 निवासी देवेन्द्र सहनी के पुत्र अविनाश कुमार और राजू सहनी उर्फ मनटुन सहनी के पुत्र मुन्ना कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद जब वे आरोपियों के घर पूछताछ करने पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
