Samastipur

समस्तीपुर में शराब अनलोड करने पहुंचे धंधेबाज पुलिस को देख भागे,2340 लीटर शराब बरामद

समस्तीपुर।जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगदीश रामी चौक के समीप पुलिस ने शनिवार को ट्रक पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस को देखते ही वाहन का चालक और शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गये. पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक, चालक तथा धंधेबाजों की पहचान में जुटी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शराब अनलोड करने की मिली थी सूचना

थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जगदीश रामी चौक के पास शराब धंधेबाज ट्रक से शराब अनलोड करने की तैयारी में हैं.

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही चालक और धंधेबाज भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

 

ट्रक से 2340 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

थानाध्यक्ष के अनुसार, जब्त शराब की कुल मात्रा 2340 लीटर है. पुलिस ने शराब समेत ट्रक को जब्त कर लिया है.

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. वाहन के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है. साथ ही फरार चालक और शराब धंधेबाजों का भी पता लगाया जा रहा है.

 

पहचान के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित लोगों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *