Samastipur

अंतिम सोमवारी से पहले थानेश्वर मंदिर के पास चला बुलडोजर, शाम तक दुबारा लगा 

समस्तीपुर: अंतिम सोमवारी पर थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को निगम ने पुलिस के सहयोग से मंदिर के आसपास व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क, नाला और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे हटाने के साथ सड़क किनारे लगी फुटपाथी दुकानों के बिजली कनेक्शन भी काटे गये.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जेसीबी पहुंचते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप

स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार और टैक्स दारोगा भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम जेसीबी के साथ थानेश्वर स्थान मंदिर के पास पहुंची. टीम को देखते ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदारों ने सड़क पर होल्डिंग पोस्टर, सामान और स्टॉल लगाकर रास्ते का बड़ा हिस्सा घेर रखा था.

 

निगम की टीम ने ऐसे सभी अवैध कब्जों को हटाया. सड़क और नाले के किनारे पक्का निर्माण कर किए गये अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गयी. अभियान के दौरान कई दुकानदार खुद ही सामान समेटकर वहां से हट गये.

 

थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर के समीप फुट ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से बनाये गये होटल के स्टोर रूम और दुकान पर भी निगम का बुलडोजर चला. जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी.

 

सुरक्षा के लिए हटाये गये बिजली कनेक्शन

सड़क किनारे संचालित फुटपाथी दुकानों के बिजली कनेक्शन भी हटाये गये. टैक्स दारोगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहले ही अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी गयी थी. इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई करनी पड़ी.उन्होंने कहा कि अंतिम सोमवारी पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में सड़क और फुटपाथ को खाली रखना जरूरी है. बिजली कनेक्शन हटाने का उद्देश्य भीड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करना है.

 

आगे भी जारी रहेगा अभियान

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क, नाला और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा. गुरुवार की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे, ताकि अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *