Patna

BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी भर्ती,इस दिन से शुरू होगा आवेदन 

पटना।BPSC TRE-4 Vacancy: BPSC TRE-4 के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. शिक्षा विभाग के तहत कुल 32,388 पदों पर विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी. सबसे पहले प्रभात खबर ने यह जानकारी दी थी कि आज शाम तक नोटिफिकेशन आ सकता है. खबर पर मुहर लग गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नोटिफिकेशन जारी होने से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे. वैकेंसी जारी होने में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी भी थी.

 

32,388 पदों पर होगी भर्ती

BPSC की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.

 

 

1 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

TRE-4 के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर से शुरू होगी. अभ्यर्थी तय तारीख के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

 

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026

शुल्क भुगतान शुरू: 1 सितंबर 2026

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन शुरू होने के बाद आयोग की ओर से जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही फॉर्म भरें.

 

 

शिक्षा मंत्री ने पहले ही दिया था संकेत

TRE-4 के नोटिफिकेशन में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लगातार सवाल उठ रहे थे. इसी बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा था कि नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी किया जा सकता है.

 

उन्होंने अभ्यर्थियों से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की थी. मंत्री ने यह भी कहा था कि भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और BPSC की प्रक्रिया भी चल रही है. अब आखिरकार नोटिफिकेशन जारी हो गया है.

 

राज्यपाल से मुलाकात के बाद आया नोटिफिकेशन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की थी. मंत्री ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया.उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान बिहार की शिक्षा व्यवस्था और विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई. इसके बाद BPSC की ओर से TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *