Samastipur

समस्तीपुर:पोक्सो मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर।थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पोक्सो मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से पुलिस और न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ था. इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पोक्सो मामले में करीब एक साल से फरार था आरोपी

अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 200/25 के आरोपी महेंद्र पासवान के खिलाफ करीब एक वर्ष पहले पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.न्यायालय से निर्गत तामिला के बावजूद आरोपी ने कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं किया. पुलिस की ओर से आरोपी के परिसर पर कई बार इसकी सूचना भी दी गयी, लेकिन इसके बाद भी वह उपस्थित नहीं हुआ.

 

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कुर्की-जब्ती

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह बीपीआरओ अभिषेक कुमार की देखरेख में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी. इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा.न्यायालय के आदेश के अनुसार आरोपी के घर पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गयी.

 

अपराधियों को नहीं बख्शा जायेगा: पुलिस

अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने कहा कि अपराधी कितने भी रसूखदार हों, किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश और कानून के अनुसार फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *