Samastipur

समस्तीपुर:पिस्टल-गांजा समेत हथियार बरामद,बड़ी वारदात की साजिश रच रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

Samastipur: मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के मनियर में अपराध की बड़ी योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, एक किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल और एक चाकू बरामद किया गया है. कार्रवाई की जानकारी मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी बीके मेधावी ने दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी

डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनियर निवासी गोलू कुमार अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीआईयू, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी.टीम ने कार्रवाई करते हुए गोलू कुमार को घर से भागने के दौरान पकड़ लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महमद्दीपुर निवासी अमन कुमार उर्फ रॉटविलर और घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी राजतिलक को भी गिरफ्तार कर लिया.

 

पिस्टल, कारतूस और एक किलो गांजा बरामद

पुलिस ने मजिस्ट्रेट सह बीडीओ नवकंज कुमार की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान अमन कुमार के पास से एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.वहीं राजतिलक के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने दो मोबाइल और एक चाकू भी जब्त किया है.

 

गिरफ्तार बदमाशों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाशों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है. अमन कुमार और राजतिलक के खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं.पलिस के अनुसार राजतिलक पश्चिम बंगाल में हुए पांच किलो सोना लूटकांड में मोस्ट वांटेड है. पश्चिम बंगाल पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी.

 

डीआईयू, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम रही शामिल

छापेमारी दल में डीआईयू के कुणाल चंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सचिन कुमार, सूरज कुमार, अनु सिंह, प्रिंस प्रशांत भारद्वाज, धनंजय कुमार, राम कुमार, नीतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार और प्रीतम सिंह शामिल थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *