Samastipur

समस्तीपुर:गैस गोदाम में आधा दर्जन सिलेंडर की चोरी, CCTV में कैद 

समस्तीपुर.सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ पंचायत अंतर्गत रायपुर बुजुर्ग स्थित गैस गोदाम से रविवार की रात चोरों ने करीब आधा दर्जन गैस सिलेंडर चोरी कर लिये. चोरी की पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. फुटेज में चोर गैस सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

CCTV में कैद हुई सिलेंडर चोरी की वारदात

गैस गोदाम के मालिक अभिनंदन झा ने बताया कि गोदाम से लगातार गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत मिल रही थी. रविवार की रात भी चोर गोदाम में प्रवेश कर सिलेंडर चोरी कर ले गये.

 

घटना के बाद गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गयी. इसमें चोरी की पूरी घटना सामने आयी. फुटेज में चोर सिलेंडर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

 

लगातार चोरी से संचालक को हो रहा आर्थिक नुकसान

गोदाम संचालक के अनुसार, लगातार सिलेंडर चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. रविवार रात हुई चोरी में करीब आधा दर्जन सिलेंडर चोरी होने की बात कही गयी है.

 

घटना की जानकारी सरायरंजन थाना पुलिस को दे दी गयी है.

 

CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

 

गैस गोदाम से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर संचालक और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *