Samastipur

समस्तीपुर में हथियार के साथ दो गिरफ्तार:2 महीने पहले लूटपाट की थी

समस्तीपुर में रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पावर हाउस के पास 25 मई को लूट हुई थी। पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया है कि वो लूट उन्हीं ने की थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के गांवपुर वार्ड-13 निवासी भोगेंद्र राय का बेटा विकास कुमार और ताजपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोरबा गांव निवासी विकास कुमार का बेटा विवेक कुमार है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, एक बोलेरो और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

 

पुलिस ने ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी गांव स्थित दजर्निया पुल के पास दोनों को पकड़ा है। मामले की जानकारी एएसपी संजय पांडेय ने दी है।

 

एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया था। इस मामले में हरपुर भिंडी गांव निवासी सुनील कुमार ने ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

सोने की चेन झपटने वाले की भी गिरफ्तारी

 

वहीं, इसके अलावा ताजपुर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास 14 अगस्त को बाइक की डिक्की से 30 हजार रुपए की झपटमारी के मामले में भी पुलिस ने झपटमार गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के सोखरा निवासी बबलू मिश्रा का बेटा अभय मिश्रा उर्फ विकास मिश्रा के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ के दौरान 31 जुलाई को ताजपुर के चांदनी चौक के पास सोने की चेन झपटने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके खिलाफ राज्य के वारिसलीगंज के कवैया थाना, समस्तीपुर नगर थाना, जमुई, ताजपुर और दलसिंहसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *