Dalsinghsarai

वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया

दलसिंहसराय,कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में वंदे मातरम् गायन के दौरान शीर्ष नेताओं के कथित आचरण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया है.इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के तहत समस्तीपुर दक्षिणी जिला भाजपा युवा मोर्चा ने दलसिंहसराय में पुतला दहन किया.युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक से राहुल गांधी के पुतले के साथ प्रदर्शन शुरू किया.कार्यकर्ता शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एन एच -28 स्थित सरदारगंज चौक पहुंचे.कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वंदे मातरम् के सम्मान की मांग की.सरदारगंज पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कहा,”वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संघर्ष की भावना का प्रतीक है.कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का कथित आचरण देश की भावनाओं को आहत करने वाला है.भाजपा किसी भी परिस्थिति में राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को स्वीकार नहीं करेगी.

 

 

मौके पर लोकसभा के पालक सामंत चौधरी,जिला प्रभारी कमलाकांत राय,जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार साहू, महामंत्री ललन कुमार,सानू ठाकुर,गौरी शंकर, गीता साह,श्याम कुमार लाल,अमन कुमार,शंभू साह सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *