दलसिंहसराय:शकुंतला टीवीएस दलसिंहसराय ने निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
दलसिंहसराय।स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शकुंतला टीवीएस, दलसिंहसराय की ओर से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई.यात्रा में टीवीएस रेडर बाइक के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.तिरंगा यात्रा की अगुवाई स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने की.हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का उत्साह और जोश भर दिया. यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत किया.
शकुंतला टीवीएस के इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं एवं आम लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना था.टीवीएस रेडर के साथ निकली तिरंगा यात्रा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही.इस अवसर पर शकुंतला टीवीएस के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, ग्राहकों एवं स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही.आयोजन को सफल बनाने में शकुंतला टीवीएस की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.