लोटस वैली स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
दलसिंहसराय। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को लोटस वैली स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक श्री दिनेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक देशभक्ति प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं, वर्ग दसवीं के छात्रों ने “अनपढ़ नेता का साक्षात्कार” विषय पर आधारित हास्य-व्यंग्य नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब हंसाया और सामाजिक संदेश भी दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन रंजन एवं संजय जी ने किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष राजीव रंजन, सचिव मनीष रंजन, प्राचार्य रुपेश रंजन, उप्राचार्य प्रीतिका तवांग सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को और मजबूत किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
