Samastipur

समस्तीपुर में बालू लदे ट्रक ने 10 साल के बच्चे को मारा धक्का,मौके पर मौत,सड़क जाम 

समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत स्थित केशवा चौक पर अहले सुबह बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. बच्चा अपने चाचा के साथ बाइक से पूसारोड मंडी से आम लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बच्चा उछलकर सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिये के नीचे आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.पहचान पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर पूसा गांव निवासी राजेश कुमार के 10 वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष राज के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया गया कि रुद्राक्ष अपने चाचा राकेश कुमार के साथ बाइक पर बैठकर पूसारोड मंडी से आम खरीदकर घर लौट रहा था.

 

गंगापुर के केशवा चौक के पास पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर बैठा रुद्राक्ष उछलकर बीच सड़क पर ट्रक के सामने जा गिरा. चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और बच्चे को रौंदते हुए आगे निकल गया.

 

चाचा भी गंभीर रूप से घायल

ट्रक की टक्कर के बाद रुद्राक्ष के चाचा राकेश कुमार बाइक समेत सड़क के बायीं ओर जा गिरे. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया.

 

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया.

 

हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये. आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर बांस-बल्ला लगाते हुए सड़क जाम कर दिया.

 

ग्रामीण घटना स्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे. इसके अलावा गंगापुर चौक पर तीन बड़े ब्रेकर बनाने और ट्रक मालिक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग भी की गयी.सड़क जाम के कारण मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

 

वैनी, पूसा और ताजपुर पुलिस पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही वैनी पुलिस के साथ पूसा और ताजपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनप्रतिनिधियों, समाज के बुद्धिजीवियों और परिजनों के बीच भी मामले को लेकर बातचीत चलती रही.

 

ट्रक और चालक पुलिस के कब्जे में

वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!