Samastipur

ताजपुर कार्यालय का सदर एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण:कमी पर दिए निर्देश

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालयों का सदर एसडीओ ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों का दौरा किया और मौजूद कर्मियों से उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एसडीओ ने पीडीएस गोदाम का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने गेहूं और चावल के नमूनों की जांच की। उन्होंने इस दौरान कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने रेफरल अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होंने लेबर रूम, एक्सरे, पैथोलॉजी और ईसीजी सहित विभिन्न अनुभागों का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सोनेलाल राय ने एसडीओ को अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मियों की गंभीर कमी से अवगत कराया।

 

एसडीओ ने डॉ. राय को आश्वासन दिया कि वे विभागीय पदाधिकारियों से बात कर डॉक्टरों और कर्मियों की कमी को दूर करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रवि भूषण ने बताया कि औचक निरीक्षण के बाद आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!