Muzaffarpur

प्रेम-प्रसंग में भागी युवती मुजफ्फरपुर से मिली:पुलिस ने बरामद किया

मुजफ्फरपुर जिले में 10 दिनों से लापता एक 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने सकुशल सोमवार की शाम को बरामद कर लिया है। यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हथौड़ी पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के एक सप्ताह के भीतर मुजफ्फरपुर शहर से युवती को खोज निकाला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार शाम को गुप्त सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर छापेमारी कर युवती को बरामद किया। युवती हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है।

 

युवती की मां ने 3 अगस्त 2026 को हथौड़ी थाना में अपनी बेटी के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि युवती मुजफ्फरपुर स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। परिजनों को आशंका थी कि वह प्रेम-प्रसंग के चलते घर से चली गई है। आवेदन में एक युवक सहित अन्य लोगों पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप भी लगाया गया था।पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं की मदद से पुलिस को युवती के मुजफ्फरपुर शहर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे बरामद कर लिया।

 

फिलहाल युवती को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और घटनाक्रम के संबंध में प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है। हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि युवती को जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां उसका बयान कलमबद्ध कराया जाएगा। न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस तत्परतापूर्ण कार्रवाई के कारण एफआईआर दर्ज होने के लगभग एक सप्ताह के अंदर ही युवती की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!