Patna

पाटलिपुत्र में 651 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स हब:रहने और प्रशिक्षण के लिए विशेष सुविधाएं होगी

पटना.राजधानी पटना के पास विकसित होने वाली पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप अब विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बनेगी। टाउनशिप की समेकित योजना में खेल गतिविधियों के लिए कुल 651 एकड़ क्षेत्र आरक्षित किया गया है। इसे तीन प्रमुख श्रेणियों में विकसित करने का प्रस्ताव है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया है कि लगभग 225 एकड़ में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी बनेगी। 187 एकड़ क्षेत्र में गोल्फ कोर्स का निर्माण होगा। यहां 239 एकड़ में विविध खेल सुविधाओं वाला कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा।

 

ओलिंपिक मानकों पर होगा विकास

 

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बैठक में जोर दिया कि प्रस्तावित खेल सुविधाओं को ओलिंपिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य बिहार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सक्षम आधारभूत संरचना तैयार करना है। इससे राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को न केवल विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए आधुनिक प्लेटफार्म भी उपलब्ध होगा।

 

हर टाउनशिप में खेल के लिए जगह यह पहल केवल पटना तक ही सीमित नहीं रहेगी। खेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य की सभी प्रस्तावित टाउनशिप में खेल सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक भूमि चिन्हित की जाएगी। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद सहित अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी में खिलाड़ियों के रहने और प्रशिक्षण के लिए विशेष सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!