आर एल महतो बीएड कॉलेज में पौधरोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
दलसिंहसराय, स्थानीय आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में नींबू, जामुन, कटहल, लीची सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए.
प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही वृक्षों को देवतुल्य स्थान दिया गया है.आंवला, पीपल, बरगद, बेल और तुलसी की पूजा की परंपरा इसका प्रमाण है. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ फल, औषधियां और जड़ी-बूटियां भी प्रदान करते हैं.गर्मी में वृक्षों की शीतल छाया राहगीरों को राहत देती है.लेक्चरर रूपम कुमारी,सर्वेश सुमन,व्याख्याता आकांक्षा कुमारी ने भी अपना विचार रखा.
इस अवसर पर सभी ने पौधरोपण के साथ संरक्षण का संकल्प लिया.“*पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, इस धरा को स्वर्ग बनाओ*”, “*एक वृक्ष दस पुत्र समान*” जैसे नारों से परिसर गूंज उठा.कार्यक्रम में डॉ. निर्मल कुमार चंचल, केशव कुमार चौधरी, उमाशंकर चंदन, मनोज कुमार, मो. इमामुद्दीन, योगेश कुमार, नीलम कुमारी, प्राची अग्रवाल, पल्लव पारस, रूपक कौशल, रश्मि रोजी, श्वेता कर्ण, दिनेश मिश्रा, अजय शर्मा, संतोष सुमन, किरण चौधरी, शेफाली दीक्षिता, प्रकाश मिश्रा, सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
