Samastipur

हत्या के प्रयास में 2 आरोपी गिरफ्तार:मोरवा पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर.मोरवा में हत्या के प्रयास के एक मामले में हलई थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को जोरपुरा गांव से पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक चौधरी के पुत्र जितेश चौधरी और नंदकुमार चौधरी के पुत्र बबन चौधरी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह मामला करीब एक सप्ताह पहले जोरपुरा में हुई मारपीट की घटना से संबंधित है। पीड़ित गणेश चौधरी के बेटे विकास कुमार चौधरी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था।

 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी दरोगा हरि बल्लभ कुमार को सौंपी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने छानबीन करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।बताया जा रहा है कि इस मामले में दूसरे पक्ष द्वारा भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!