Samastipur

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो गांजा व मादक पदार्थ ‘कोटा’ बरामद, वाहन जब्त किए

समस्तीपुर।शाहपुर पटोरी.थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में रविवार को पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एक घर से करीब 50 किलो गांजा बरामद हुआ। तीन साबूदाना नुमा डिब्बों में रखा संदिग्ध मादक पदार्थ कोटा भी मिला। पुलिस ने करीब पांच हजार छोटी डिब्बियां भी जब्त कीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आशंका है कि इनका इस्तेमाल मादक पदार्थ रखने में होता था। इलेक्ट्रॉनिक तराजू, कुछ कागजात, अन्य संदिग्ध सामान भी मिला। मौके से चार मोटरसाइकिल, एक साइकिल जब्त की गई। पुलिस वाहनों के कागजात, नंबर का सत्यापन कर रही है। बताया गया कि कुछ दिन पहले ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद पुलिस को नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारी मिली।

 

इसी आधार पर सूचना मिली कि अशरफपुर सुपौल निवासी प्रमोद शाह के पुत्र दीपक शाह, गुड़िया देवी, उनके सहयोगियों के यहां मादक पदार्थ की बड़ी खेप पहुंची है। सूचना पर वरीय पदाधिकारियों को बताया गया। डीएसपी बीके मेधावी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अनिल कुमार, दारोगा सुधांशु शेखर, एएसआई अभय नारायण सिंह, पुलिस बल गांव पहुंचा। बीडीओ कुमुद रंजन को दंडाधिकारी बनाकर टीम ने घर को घेरा। तलाशी शुरू की।

 

रविवार दोपहर से शाम तक करीब पांच घंटे सर्च ऑपरेशन चला। घर, परिसर के अलग-अलग हिस्सों से गांजा मिला। छापेमारी के दौरान घर के पुरुष सदस्य पुलिस को देखते ही फरार हो गए। पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ चल रही है। फरार लोगों की तलाश भी हो रही है। जब्त साइकिल के बारे में कहा जा रहा है कि यह दो दिन पहले आसपास हुई चोरी में गायब साइकिल हो सकती है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार बरामद गांजा, अन्य मादक पदार्थों का बाजार मूल्य 50 लाख रुपए से अधिक हो सकता है। पुलिस ने कहा कि वास्तविक मात्रा, प्रकृति, बाजार मूल्य की पुष्टि जांच, आकलन के बाद होगी। समाचार लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि खेप कहां से आई थी। इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!