Patna

बड़ी करवाई :उत्पाद विभाग की छापेमारी में 352.74 लीटर शराब की जब्त

।हाजीपुर।शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में उत्पाद विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 352.74 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक कार भी जब्त की गई। उत्पाद विभाग की पहली कार्रवाई भगवानपुर थाना क्षेत्र के बखरा खुर्द गांव में हुई। यहां छापेमारी के दौरान 244.740 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब को जब्त कर लिया गया है और इसके भंडारण व आपूर्ति से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।दूसरी कार्रवाई हाजीपुर नगर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित अंजनपीर के पास हुई। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी में किंगफिशर ब्रांड की 108 लीटर कैन बीयर बरामद की गई। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून के पालन के लिए सघन छापेमारी, वाहन जांच और खुफिया सूचना के आधार पर अभियान लगातार जारी रहेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!