दलसिंहसराय:चोरो ने दुकान का चादर काट कीमती सामान व 20 हजार नगद की चोरी
दलसिंहसराय,इन दिनों थाना क्षेत्र में छिनतई, चोरी की घटना बढ़ गई है. ताज़ा मामला केवटा की है.थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या 1 में स्थित गल्ला दुकान में बीती रात चोरो ने दुकान का चादर काट कर लाखो का सामान व 20 हजार नगद रुपया चोरी कर फरार हो गया. सुबह सुबह घूमने निकले कुछ ग्रामीणों की नजर दुकान के पास बिखरे सामान से चोरी की घटना का पता लगा तो दुकान मालिक केवटा निवासी सोम नाथ कुमार को दिया.
सुचना पर पहुँचे सोमनाथ ने दुकान खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अंदर लगा सीसीटीवी कैमरा भी नोचा हुआ था.
दुकान के पीछे लगा लोहे का चादर तोड़ा हुआ था, और कई किराना की सामान रिफाइंड तेल, काजू, किशमिश, चावल बगल के बैगेंन के खेत में बिखरे हुए थे. सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की छनबीन में जुट गई.सोम नाथ कुमार ने बताया कि दुकान में रखा 20 हजार नगद सहित लाखो के किराना के कीमती सामान गायब है.कैमरा को छति किया गया है.सामान मिलाया जा रहा है.उसके बाद पुलिस को आवेदन दिया जायेगा.चोरी की घटना से क्षेत्र के भय का माहौल है.लोगों ने जल्द से जल्द चोर को पकड़ने की मांग की है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
