Dalsinghsarai

आर.बी. कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

दलसिंहसराय,भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत आर बी कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ.राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

भारत सरकार का लक्ष्य 6 अगस्त से 20 अगस्त के बीच 10 करोड़ युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाना है.संचालन डॉ. हरीश सामरिया ने किया.संबोधित करते हुए वक्ता दिलीप कुमार ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन सबसे जरूरी है.नशे से दूर रहकर और मेहनत से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.उन्होंने “खुद से वादा, मेहनत ज्यादा, मजबूत इरादा” को सफलता का मूल मंत्र बताया.ब्रह्म कुमारी सोनिका ने कहा कि नशा व्यक्ति की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण है.

 

 

यह पहले आदत, फिर जरूरत और अंत में लत बनकर इंसान को गुलाम बना लेता है.उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.अंत में उन्होंने सभी को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई.अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं पर टिका है.नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र का विनाश करता है.हमें संकल्प लेना होगा कि हम खुद नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी दूर रखने का प्रयास करेंगे.मौके पर विजय, विनोद ठाकुर, शिवजी दास, शंकर सहित प्राध्यापक डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. सोहित राम, डॉ. राजकिशोर, डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. पूर्णिमा कुमारी पोद्दार, डॉ. निभा कुमारी, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!