Dalsinghsarai

बी.एड. कॉलेज में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन

दलसिंहसराय,स्थानीय आर.एल. महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में “नए भारत की नींव बनेगी नई शिक्षा नीति” विषय पर शैक्षणिक एवं संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि दुनिया में जो देश आज अग्रणी कतार में हैं,उन्होंने शिक्षा पर ध्यान देकर ही सफलता पाई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 में कला, संगीत, कृषि, व्यवसाय, खेल, बढ़ई और व्यावसायिक महत्व वाले विषयों को स्थानीय ग्रामीण स्कूलों में शामिल कर मास्टर प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे.कक्षा 6 से ही साक्षरता के साथ कौशल को जोड़ने का प्रावधान किया गया है. इस नीति से ज्ञान, विज्ञान, शोध, अनुसंधान और कौशल का मार्ग प्रशस्त होगा.कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने कहा कि नई शिक्षा नीति सुलभता, समानता, गुणवत्ता और जवाबदेही पर केंद्रित है.

 

 

 

यह नीति गुरुकुल परंपरा के साथ तकनीकी शिक्षा पर जोर देती है और क्षेत्रीय भाषा के साथ हिंदी और संस्कृत को बढ़ावा देती है.उन्होंने कहा कि इस नीति को सफल बनाने के लिए आम लोगों और शिक्षकों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.सहायक प्राध्यापक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि इस नीति में स्कूली और उच्च शिक्षा को वर्तमान और भविष्य के लिए उपयोगी बनाने पर जोर दिया गया है.इससे प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और वे देश के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे.उन्होंने इसे शिक्षा के इतिहास में मील का पत्थर बताया.

 

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्य उमा शंकर चंदन, मनोज कुमार,कुमारी दीपा,रूपम कुमारी,योगेश कुमार,हसन राजा अंसारी,अकांक्षा कुमारी,नीलम कुमारी,सर्वेश सुमन, पल्लव कुमार पारस,प्रशांत स्वराज,आदित्य कुमार,प्रदीप कुमार,सुनिल कुमार,मो.इरशाद,रश्मि रोजी,श्वेता कर्ण,शेफाली झा सहित अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!