दो कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा की मांग,निकाला कैंडल मार्च
मोतीहारी,बिहार में दो कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर मोतीहारी अरेराज नगर पंचायत कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च।
नगर पंचायत कर्मियों द्वारा भागलपुर सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषन कुमार और औरंगाबाद डालमियानगर नगर परिषद ईओ विमल कुमार के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया .वही तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।कैंडल मार्च की शुरुआत नगर पंचायत से शुरू कर पूरे शहर में घुमाया गया।वही कर्मियों द्वारा द्वय पदाधिकारी के आरोपी को कड़ी सजा दिलाने,पदाधिकारियो व कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग किया गया ।विदित हो कि दोनो मृतक पदाधिकारी द्वारा अरेराज नगर पंचायत में पूर्व में अपना सेवा दिया गया था ।अरेराज नगर पंचायत बड़ाबाबू त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया था .कैंडल मार्च में अरेराज नगर पंचायत वासी भी भारी संख्या में शामिल हुए।