33 नंबर रेलवे गुमटी के पास बदमाशो ने शिक्षिका से सोने की चेन झपट कर हुआ फरार
दलसिंहसराय शहर के 33 नंबर रेलवे गुमटी के पास बाईक सवार बदमाश ने शिक्षिका कुमारी सरोज के गले से सोने की चेन झपट कर हुआ फरार हो गया।चकबहाउद्दीन गांव निवासी कुमारी सरोज,जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं,शाम करीब 4:17 बजे स्कूल से घर लौट रही थीं.33 नंबर रेलवे गुमटी के समीप जनता हार्डवेयर के पास दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा कर मौका पाकर गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए.
पीड़िता के अनुसार बदमाश पल्सर-220 और होंडा एसपी-125 बाइक पर सवार थे.शिक्षिका ने बताया कि घटना जनता हार्डवेयर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है.उन्होंने पुलिस से फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर चेन बरामद करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.पुलिस दोनों मामलों की जांच मे जुट गई.