दलसिंहसराय:बदमाशों ने बैक से पीछा कर बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपय उड़ाए
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में गुरुवार को चोरी और झपटमारी की दो अलग-अलग घटनाओं से लोगो मे दहशत का माहौल बन गया.बाइक की डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपए चोरी कर लिए गए,जबकि दूसरे मामले में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से बाइक सवार तीन बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए.दोनों घटनाओं को लेकर पीड़ितों ने दलसिंहसराय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपए चोरी मामले मे विभूतिपुर थाना क्षेत्र निवासी सुयोध कुमार ठाकुर के अनुसार, 6 अगस्त को उन्होंने दलसिंहसराय स्थित बैंक से 50 हजार रुपए निकाले थे.
इसके बाद बाइक से जाने के दौरान उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और कुछ देर के लिए वहां से चले गए.वापस लौटने पर बाइक की डिक्की टूटी मिली. जांच करने पर डिक्की में रखे 50 हजार रुपए गायब थे.पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों पर डिक्की तोड़कर रुपए चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है.वही चकबहाउद्दीन गांव निवासी कुमारी सरोज,जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं,शाम करीब 4:17 बजे स्कूल से घर लौट रही थीं.33 नंबर रेलवे गुमटी के समीप जनता हार्डवेयर के पास दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा कर मौका पाकर गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए.पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
