Samastipur

समस्तीपुर:निजी अस्पताल में ऑपरेशन होने के बाद प्रसूता की मौत, डॉक्टर फरार

समस्तीपुर।हसनपुर थाना क्षेत्र के गोहा बाजार स्थित निजी आदित्य हॉस्पिटल में बुधवार रात ऑपरेशन के बाद बच्ची को जन्म देने वाली 25 साल की प्रसूता संजू देवी की मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

संजू देवी गरही विशनपुर की रहने वाली थी। वह सुबोध यादव की पत्नी थी। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि उसे बेगूसराय ले जाइए। बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने बुधवार देर रात शव अस्पताल में रख दिया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों की पहल पर आपसी मध्यस्थता हुई।

 

गुरुवार दोपहर परिजनों ने शव अस्पताल परिसर से हटाया। इधर किसी अनहोनी की आशंका के बीच अस्पताल के डॉक्टर संजीत कुमार अस्पताल बंद कर फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर संजीत कुमार घर पर आया था। प्रसूता को अपने अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। जांच के नाम पर अस्पताल बुलाया। वहां ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद बच्ची पैदा हुई। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ी। डॉक्टर ने बेगूसराय ले जाने को कहा। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक डॉक्टर संजीत कुमार पहले मेदो चौक पर निजी अस्पताल चलाता था। वहां भी कई बार मरीजों की मौत हो चुकी थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!