Samastipur

समस्तीपुर में 9 अगस्त तक बदला रहेगा मौसम, बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

मौसम। समस्तीपुर।उत्तर बिहार के जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 5 से 9 अगस्त तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अगस्त के आसपास सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

 

वहीं 5 से 7 अगस्त के बीच वैशाली, मधुबनी, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की प्रबल आशंका है. उत्तर बिहार के अन्य जिलों में भी 5 से 9 अगस्त के दौरान इसी तरह की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

 

तापमान और हवा की स्थिति

पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

 

सुबह के समय हवा में नमी लगभग 90 प्रतिशत रहेगी, जबकि दोपहर में यह घटकर 60 से 65 प्रतिशत तक आ सकती है. इस दौरान पूर्वी एवं दक्षिणी दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!