Samastipur

समस्तीपुर में दहेज के लिए रेलकर्मी पति ने किया नवविवाहिता की हत्या,चाचा बोले- 8 फरवरी को शादी हुई थी

समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान पंकज कुमार सिंह की पत्नी 22 साल की ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। ज्योति की 8 फरवरी 2026 को शादी हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ज्योति के चाचा संजय कुमार ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोप लगाया कि मारपीट के बाद ज्योति को जिंदा जला दिया गया है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ज्योति के पति पंकज कुमार को हिरासत में ले लिया है।बताया गया कि पंकज उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारतीय रेल के चतुर्थ वर्गीय श्रेणी में कार्यरत है। दो दिन पहले ही वो घर आया था।

 

मृतका के चाचा बोले- अप्रैल तक सबकुछ ठीक था

 

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव के रहने वाले संजय कुमार ने बतलाया कि ज्योति के पिता की मौत हो चुकी है। शादी के दो महीने बाद तक यानी अप्रैल तक सब ठीक था। इसके बाद ज्योति के पति उसकी सास ससुर एवं देवर की ओर से उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। कभी घर बनाने के नाम पर तो कभी जमीन खरीदने के नाम पर घर से रुपए मांग कर देने को कहा जाने लगा।

 

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह 9:30 बजे के करीब ज्योति का फोन आया था। उसने बताया कि ससुराल वाले जमीन खरीदने के लिए दो लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की जा रही है। परिवार के लोग मामला सलटाने के लिए हजपुरवा जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि दोबारा कॉल आया और बताया गया कि ज्योति ने आग लगा ली है, उसकी मौत हो गई है।

 

ज्योति के चाचा संजय ने बताया कि घटना की जानकारी पर गांव के अन्य लोगों के साथ वे हजपूरवा गांव पहुंचे तो वहां पहले से डायल 112 की टीम पहुंची हुई थी। जब उन्होंने ज्योति का शव देखा तो सिर्फ सामने से उसका कपड़ा और चेहरा जला हुआ है जबकि उसकी बाल सुरक्षित थे और पीछे का पूरा कपड़ा सुरक्षित था।उन्होंने कहा कि अगर ज्योति ने आत्महत्या किया होता तो उसके सिर के बाल भी जले होते, पूरे कपड़े जले होते, घर में भी जलने का कहीं कोई निशान नहीं है। जिस जगह पर ज्योति का शव पड़ा था, दरवाजे पर लगा स्टीकर भी सुरक्षित है।

 

उन्होंने आरोप लगाया है कि ज्योति के साथ पहले मारपीट की गई है, फिर उसके शरीर को आग के हवाले किया गया है, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। उन्होंने इस पूरे मामले में जांच की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में और कोई बेटी को जिंदा जलाया ना जा सके।सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही चकमहेसी थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!